Mark 1

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 This is the beginning of the gospel of Jesus Christ, the Son of God.

HINCV

1 परमेश्वर के पुत्र येशु मसीह के सुसमाचार का आरंभ:

BSB

2 As it is written in Isaiah the prophet: “Behold, I will send My messenger ahead of You, who will prepare Your way.”

HINCV

2 भविष्यवक्ता यशायाह के अभिलेख के अनुसार, “तुम्हारे पूर्व मैं अपना एक दूत भेज रहा हूं, जो तुम्हारा मार्ग तैयार करेगा”;

BSB

3 “A voice of one calling in the wilderness, ‘Prepare the way for the Lord, make straight paths for Him.’”

HINCV

3 “बंजर भूमि में पुकारनेवाले की आवाज है, ‘प्रभु का रास्ता सीधा करो, उनका मार्ग सरल बनाओ.’”

BSB

4 John the Baptist appeared in the wilderness, preaching a baptism of repentance for the forgiveness of sins.

HINCV

4 बपतिस्मा देनेवाले योहन बंजर भूमि में पाप क्षमा के लिए पश्चाताप के बपतिस्मा का प्रचार करते हुए आए.

BSB

5 People went out to him from all of Jerusalem and the countryside of Judea. Confessing their sins, they were baptized by him in the Jordan River.

HINCV

5 यहूदिया प्रदेश के क्षेत्रों से सारी भीड़ तथा येरूशलेम नगर के सभी लोग उनसे भेंट करने जाने लगे. ये सब पाप स्वीकार करते हुए यरदन नदी में योहन से बपतिस्मा ले रहे थे.

BSB

6 John was clothed in camel’s hair, with a leather belt around his waist. His food was locusts and wild honey.

HINCV

6 योहन का परिधान, ऊंट के रोम से निर्मित वस्त्र और उसके ऊपर चमड़े का कमरबंध था और उनका भोजन था टिड्डियां तथा जंगलीमधु.

BSB

7 And he proclaimed: “After me will come One more powerful than I, the straps of whose sandals I am not worthy to stoop down and untie.

HINCV

7 वह प्रचार कर कहते थे, “मेरे बाद एक ऐसा व्यक्ति आएगा, जो मुझसे अधिक शक्तिमान हैं—मैं तो इस योग्य भी नहीं हूं कि उनके सामने झुककर उनकी जूतियों के बंध खोलनेवाला एक गुलाम बन सकूं.

BSB

8 I baptize you with water, but He will baptize you with the Holy Spirit.”

HINCV

8 मैं बपतिस्मा जल में देता हूं; वह तुम्हें पवित्र आत्मा में बपतिस्मा देंगे.”

BSB

9 In those days Jesus came from Nazareth in Galilee and was baptized by John in the Jordan.

HINCV

9 उसी समय मसीह येशु गलील प्रदेश के नाज़रेथ नगर से आए और उन्हें योहन द्वारा यरदन नदी में बपतिस्मा दिया गया.

BSB

10 As soon as Jesus came up out of the water, He saw the heavens breaking open and the Spirit descending on Him like a dove.

HINCV

10 जब मसीह येशु जल से बाहर आ रहे थे, उसी क्षण उन्होंने आकाश को खुलते तथा आत्मा को, जो कबूतर के समान था, अपने ऊपर उतरते हुए देखा

BSB

11 And a voice came from heaven: “You are My beloved Son; in You I am well pleased.”

HINCV

11 और स्वर्ग से निकला एक शब्द भी सुनाई दिया: “तुम मेरे पुत्र हो—मेरे प्रिय—तुमसे मैं अतिप्रसन्‍न हूं.”

BSB

12 At once the Spirit drove Jesus into the wilderness,

HINCV

12 उसी समय पवित्र आत्मा ने उन्हें बंजर भूमि में भेज दिया.

BSB

13 and He was there for forty days, being tempted by Satan. He was with the wild animals, and the angels ministered to Him.

HINCV

13 बंजर भूमि में वह चालीस दिन शैतान के द्वारा परखे जाते रहे. वह वहां जंगली पशुओं के साथ रहे और स्वर्गदूतों ने उनकी सेवा की.

BSB

14 After the arrest of John, Jesus went into Galilee and proclaimed the gospel of God.

HINCV

14 योहन के बंदी बना लिए जाने के बाद येशु, परमेश्वर के सुसमाचार का प्रचार करते हुए गलील प्रदेश आए.

BSB

15 “The time is fulfilled,” He said, “and the kingdom of God is near. Repent and believe in the gospel!”

HINCV

15 उनका संदेश था, “समय पूरा हो चुका है, परमेश्वर का राज्य पास आ गया है. मन फिराओ तथा सुसमाचार में विश्वास करो.”

BSB

16 As Jesus was walking beside the Sea of Galilee, He saw Simon and his brother Andrew. They were casting a net into the sea, for they were fishermen.

HINCV

16 गलील झील के पास से जाते हुए मसीह येशु ने शिमओन तथा उनके भाई आन्द्रेयास को देखा, जो झील में जाल डाल रहे थे. वे मछुआरे थे.

BSB

17 “Come, follow Me,” Jesus said, “and I will make you fishers of men.”

HINCV

17 येशु ने उनसे कहा, “मेरा अनुसरण करो—मैं तुम्हें मनुष्यों के मछुआरे बनाऊंगा.”

BSB

18 And at once they left their nets and followed Him.

HINCV

18 वे उसी क्षण अपने जाल छोड़कर येशु का अनुसरण करने लगे.

BSB

19 Going on a little farther, He saw James son of Zebedee and his brother John. They were in a boat, mending their nets.

HINCV

19 आगे जाने पर उन्होंने ज़ेबेदियॉस के पुत्र याकोब तथा उनके भाई योहन को देखा. वे भी नाव में थे और अपने जाल सुधार रहे थे.

BSB

20 Immediately Jesus called them, and they left their father Zebedee in the boat with the hired men and followed Him.

HINCV

20 उन्हें देखते ही मसीह येशु ने उनको बुलाया. वे अपने पिता ज़ेबेदियॉस को मज़दूरों के साथ नाव में ही छोड़कर उनके साथ चल दिए.

BSB

21 Then Jesus and His companions went to Capernaum, and right away Jesus entered the synagogue on the Sabbath and began to teach.

HINCV

21 वे सब कफ़रनहूम नगर आए. शब्बाथ पर मसीह येशु स्थानीय यहूदी सभागृह में जाकर शिक्षा देने लगे.

BSB

22 The people were astonished at His teaching, because He taught as one who had authority, and not as the scribes.

HINCV

22 लोग उनकी शिक्षा से आश्चर्यचकित रह गए क्योंकि वह शास्त्रियों के समान नहीं परंतु इस प्रकार शिक्षा दे रहे थे कि उन्हें इसका अधिकार है.

BSB

23 Suddenly a man with an unclean spirit cried out in the synagogue:

HINCV

23 उसी समय सभागृह में एक व्यक्ति, जो दुष्टात्मा से पीड़ित था, चिल्ला उठा,

BSB

24 “What do You want with us, Jesus of Nazareth? Have You come to destroy us? I know who You are—the Holy One of God!”

HINCV

24 “नाज़रेथवासी येशु! क्या चाहते हैं आप? क्या आप हमें नाश करने आए हैं? मैं जानता हूं कि आप कौन हैं; परमेश्वर के पवित्र जन!”

BSB

25 But Jesus rebuked the spirit. “Be silent!” He said. “Come out of him!”

HINCV

25 “चुप!” उसे फटकारते हुए मसीह येशु ने कहा, “बाहर निकल जा इसमें से!”

BSB

26 At this, the unclean spirit threw the man into convulsions and came out with a loud shriek.

HINCV

26 उस व्यक्ति को मरोड़ते हुए वह दुष्टात्मा ऊंचे शब्द में चिल्लाता हुआ उसमें से बाहर निकल गया.

BSB

27 All the people were amazed and began to ask one another, “What is this? A new teaching with authority! He commands even the unclean spirits, and they obey Him!”

HINCV

27 सभी हैरान रह गए. वे आपस में विचार करने लगे, “यह सब क्या हो रहा है? यह अधिकारपूर्वक शिक्षा देते हैं और अशुद्ध आत्मा तक को आज्ञा देते है और वे उनका पालन भी करती हैं!”

BSB

28 And the news about Jesus spread quickly through the whole region of Galilee.

HINCV

28 तेजी से उनकी ख्याति गलील प्रदेश के आस-पास सब जगह फैल गई.

BSB

29 As soon as Jesus and His companions had left the synagogue, they went with James and John to the home of Simon and Andrew.

HINCV

29 यहूदी सभागृह से निकलकर वे सीधे याकोब और योहन के साथ शिमओन तथा आन्द्रेयास के घर पर गए.

BSB

30 Simon’s mother-in-law was sick in bed with a fever, and they promptly told Jesus about her.

HINCV

30 वहां शिमओन की सास बुखार में पड़ी हुई थी. उन्होंने बिना देर किए मसीह येशु को इसके विषय में बताया.

BSB

31 So He went to her, took her by the hand, and helped her up. The fever left her, and she began to serve them.

HINCV

31 मसीह येशु उनके पास आए, उनका हाथ पकड़ उन्हें उठाया और उनका बुखार जाता रहा तथा वह उनकी सेवा टहल में जुट गईं.

BSB

32 That evening, after sunset, people brought to Jesus all the sick and demon-possessed,

HINCV

32 संध्या समय सूर्यास्त के बाद लोग अस्वस्थ तथा जिनमें दुष्टात्माऐं थी उन लोगों को येशु के पास लाने लगे.

BSB

33 and the whole town gathered at the door.

HINCV

33 सारा नगर ही द्वार पर इकट्ठा हो गया

BSB

34 And He healed many who were ill with various diseases and drove out many demons. But He would not allow the demons to speak, because they knew who He was.

HINCV

34 मसीह येशु ने विभिन्‍न रोगों से पीड़ित अनेकों को स्वस्थ किया और अनेक दुष्टात्माओं को भी निकाला. वह दुष्टात्माओं को बोलने नहीं देते थे क्योंकि वे उन्हें पहचानती थी.

BSB

35 Early in the morning, while it was still dark, Jesus got up and went out to a solitary place to pray.

HINCV

35 भोर होने पर, जब अंधकार ही था, मसीह येशु उठे और एक सुनसान जगह को गए. वहां वह प्रार्थना करने लगे.

BSB

36 Simon and his companions went to look for Him,

HINCV

36 शिमओन तथा उनके अन्य साथी उन्हें खोज रहे थे.

BSB

37 and when they found Him, they said, “Everyone is looking for You!”

HINCV

37 उन्हें पाकर वे कहने लगे, “सभी आपको खोज रहे हैं.”

BSB

38 But Jesus answered, “Let us go on to the neighboring towns so I can preach there as well, for that is why I have come.”

HINCV

38 किंतु मसीह येशु ने उनसे कहा, “चलो, कहीं और चलें—यहां पास के नगरों में—जिससे कि मैं वहां भी प्रचार कर सकूं क्योंकि मेरे यहां आने का उद्देश्य यही है.”

BSB

39 So He went throughout Galilee, preaching in their synagogues and driving out demons.

HINCV

39 वह सारे गलील प्रदेश में घूमते हुए यहूदी सभागृहों में जा-जाकर प्रचार करते रहे तथा लोगों में से दुष्टात्माओं को निकालते गए.

BSB

40 Then a leper came to Jesus, begging on his knees: “If You are willing, You can make me clean.”

HINCV

40 एक कोढ़ रोगी उनके पास आया. उसने मसीह येशु के सामने घुटने टेक उनसे विनती की, “आप चाहें तो मुझे शुद्ध कर सकते हैं.”

BSB

41 Moved with compassion, Jesus reached out His hand and touched the man. “I am willing,” He said. “Be clean!”

HINCV

41 तरस खाकर मसीह येशु ने हाथ बढ़ाकर उसे स्पर्श किया और कहा, “मैं चाहता हूं. तुम शुद्ध हो जाओ!”

BSB

42 And immediately the leprosy left him, and the man was cleansed.

HINCV

42 उसी समय उसका कोढ़ रोग जाता रहा और वह शुद्ध हो गया.

BSB

43 Jesus promptly sent him away with a stern warning:

HINCV

43 मसीह येशु ने उसे उसी समय इस चेतावनी के साथ विदा किया,

BSB

44 “See that you don’t tell anyone. But go, show yourself to the priest and present the offering Moses prescribed for your cleansing, as a testimony to them.”

HINCV

44 “सुनो! इस विषय में किसी से कुछ न कहना. हां, जाकर स्वयं को पुरोहित के सामने प्रस्तुत करो तथा अपनी शुद्धि के प्रमाण के लिए मोशेह द्वारा निर्धारित विधि के अनुसार शुद्धि संबंधी भेंट चढ़ाओ.”

BSB

45 But the man went out and openly began to proclaim and spread the news. Consequently, Jesus could no longer enter a town in plain view, but He stayed out in solitary places. Yet people came to Him from every quarter.

HINCV

45 किंतु उस व्यक्ति ने जाकर खुलेआम इसकी घोषणा की तथा यह समाचार इतना फैला दिया कि मसीह येशु इसके बाद खुल्लम-खुल्ला किसी नगर में न जा सके और उन्हें नगर के बाहर सुनसान स्थानों में रहना पड़ा. फिर भी सब स्थानों से लोग उनके पास आते रहे.

Questions about Mark 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.