Mark 1

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 This is the beginning of the gospel of Jesus Christ, the Son of God.

HINIRV

1 परमेश्वर के पुत्र यीशु मसीह के सुसमाचार का आरम्भ।

BSB

2 As it is written in Isaiah the prophet: “Behold, I will send My messenger ahead of You, who will prepare Your way.”

HINIRV

2 जैसे यशायाह भविष्यद्वक्ता की पुस्तक में लिखा है: “देख, मैं अपने दूत को तेरे आगे भेजता हूँ, जो तेरे लिये मार्ग सुधारेगा। (मत्ती 11:10, मला. 3:1)

BSB

3 “A voice of one calling in the wilderness, ‘Prepare the way for the Lord, make straight paths for Him.’”

HINIRV

3 जंगल में एक पुकारनेवाले का शब्द हो रहा है कि प्रभु का मार्ग तैयार करो, और उसकी सड़कें सीधी करो।” (यशा. 40:3)

BSB

4 John the Baptist appeared in the wilderness, preaching a baptism of repentance for the forgiveness of sins.

HINIRV

4 यूहन्ना आया, जो जंगल में बपतिस्मा देता, और पापों की क्षमा के लिये मन फिराव के बपतिस्मा का प्रचार करता था।

BSB

5 People went out to him from all of Jerusalem and the countryside of Judea. Confessing their sins, they were baptized by him in the Jordan River.

HINIRV

5 सारे यहूदिया के, और यरूशलेम के सब रहनेवाले निकलकर उसके पास गए, और अपने पापों को मानकर यरदन नदी में उससे बपतिस्मा लिया।

BSB

6 John was clothed in camel’s hair, with a leather belt around his waist. His food was locusts and wild honey.

HINIRV

6 यूहन्ना ऊँट के रोम का वस्त्र पहने और अपनी कमर में चमड़े का कमरबन्द बाँधे रहता था और टिड्डियाँ और वनमधु खाया करता था। (2 राजा. 1:8, मत्ती 3:4)

BSB

7 And he proclaimed: “After me will come One more powerful than I, the straps of whose sandals I am not worthy to stoop down and untie.

HINIRV

7 और यह प्रचार करता था, “मेरे बाद वह आनेवाला है, जो मुझसे शक्तिशाली है; मैं इस योग्य नहीं कि झुककर उसके जूतों का फीता खोलूँ।

BSB

8 I baptize you with water, but He will baptize you with the Holy Spirit.”

HINIRV

8 मैंने तो तुम्हें पानी से बपतिस्मा दिया है पर वह तुम्हें पवित्र आत्मा से बपतिस्मा देगा।”

BSB

9 In those days Jesus came from Nazareth in Galilee and was baptized by John in the Jordan.

HINIRV

9 उन दिनों में यीशु ने गलील के नासरत से आकर, यरदन में यूहन्ना से बपतिस्मा लिया।

BSB

10 As soon as Jesus came up out of the water, He saw the heavens breaking open and the Spirit descending on Him like a dove.

HINIRV

10 और जब वह पानी से निकलकर ऊपर आया, तो तुरन्त उसने आकाश को खुलते और आत्मा को कबूतर के रूप में अपने ऊपर उतरते देखा।

BSB

11 And a voice came from heaven: “You are My beloved Son; in You I am well pleased.”

HINIRV

11 और यह आकाशवाणी हुई, “तू मेरा प्रिय पुत्र है, तुझ से मैं प्रसन्न हूँ।”

BSB

12 At once the Spirit drove Jesus into the wilderness,

HINIRV

12 तब आत्मा ने तुरन्त उसको जंगल की ओर भेजा।

BSB

13 and He was there for forty days, being tempted by Satan. He was with the wild animals, and the angels ministered to Him.

HINIRV

13 और जंगल में चालीस दिन तक शैतान ने उसकी परीक्षा की; और वह वन-पशुओं के साथ रहा; और स्वर्गदूत उसकी सेवा करते रहे।

BSB

14 After the arrest of John, Jesus went into Galilee and proclaimed the gospel of God.

HINIRV

14 यूहन्ना के पकड़वाए जाने के बाद यीशु ने गलील में आकर परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार प्रचार किया।

BSB

15 “The time is fulfilled,” He said, “and the kingdom of God is near. Repent and believe in the gospel!”

HINIRV

15 और कहा, “समय पूरा हुआ है, और परमेश्वर का राज्य निकट आ गया है; मन फिराओ और सुसमाचार पर विश्वास करो।”

BSB

16 As Jesus was walking beside the Sea of Galilee, He saw Simon and his brother Andrew. They were casting a net into the sea, for they were fishermen.

HINIRV

16 गलील की झील के किनारे-किनारे जाते हुए, उसने शमौन और उसके भाई अन्द्रियास को झील में जाल डालते देखा; क्योंकि वे मछुए थे।

BSB

17 “Come, follow Me,” Jesus said, “and I will make you fishers of men.”

HINIRV

17 और यीशु ने उनसे कहा, “मेरे पीछे चले आओ; मैं तुम को मनुष्यों के पकड़नेवाले बनाऊँगा।”

BSB

18 And at once they left their nets and followed Him.

HINIRV

18 वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।

BSB

19 Going on a little farther, He saw James son of Zebedee and his brother John. They were in a boat, mending their nets.

HINIRV

19 और कुछ आगे बढ़कर, उसने जब्दी के पुत्र याकूब, और उसके भाई यूहन्ना को, नाव पर जालों को सुधारते देखा।

BSB

20 Immediately Jesus called them, and they left their father Zebedee in the boat with the hired men and followed Him.

HINIRV

20 उसने तुरन्त उन्हें बुलाया; और वे अपने पिता जब्दी को मजदूरों के साथ नाव पर छोड़कर, उसके पीछे हो लिए।

BSB

21 Then Jesus and His companions went to Capernaum, and right away Jesus entered the synagogue on the Sabbath and began to teach.

HINIRV

21 और वे कफरनहूम में आए, और वह तुरन्त सब्त के दिन आराधनालय में जाकर उपदेश करने लगा।

BSB

22 The people were astonished at His teaching, because He taught as one who had authority, and not as the scribes.

HINIRV

22 और लोग उसके उपदेश से चकित हुए; क्योंकि वह उन्हें शास्त्रियों की तरह नहीं, परन्तु अधिकार के साथ उपदेश देता था।

BSB

23 Suddenly a man with an unclean spirit cried out in the synagogue:

HINIRV

23 और उसी समय, उनके आराधनालय में एक मनुष्य था, जिसमें एक अशुद्ध आत्मा थी।

BSB

24 “What do You want with us, Jesus of Nazareth? Have You come to destroy us? I know who You are—the Holy One of God!”

HINIRV

24 उसने चिल्लाकर कहा, “हे यीशु नासरी, हमें तुझ से क्या काम? क्या तू हमें नाश करने आया है? मैं तुझे जानता हूँ, तू कौन है? परमेश्वर का पवित्र जन!”

BSB

25 But Jesus rebuked the spirit. “Be silent!” He said. “Come out of him!”

HINIRV

25 यीशु ने उसे डाँटकर कहा, “चुप रह; और उसमें से बाहर निकल जा।”

BSB

26 At this, the unclean spirit threw the man into convulsions and came out with a loud shriek.

HINIRV

26 तब अशुद्ध आत्मा उसको मरोड़कर, और बड़े शब्द से चिल्लाकर उसमें से निकल गई।

BSB

27 All the people were amazed and began to ask one another, “What is this? A new teaching with authority! He commands even the unclean spirits, and they obey Him!”

HINIRV

27 इस पर सब लोग आश्चर्य करते हुए आपस में वाद-विवाद करने लगे “यह क्या बात है? यह तो कोई नया उपदेश है! वह अधिकार के साथ अशुद्ध आत्माओं को भी आज्ञा देता है, और वे उसकी आज्ञा मानती हैं।”

BSB

28 And the news about Jesus spread quickly through the whole region of Galilee.

HINIRV

28 और उसका नाम तुरन्त गलील के आस-पास के सारे प्रदेश में फैल गया।

BSB

29 As soon as Jesus and His companions had left the synagogue, they went with James and John to the home of Simon and Andrew.

HINIRV

29 और वह तुरन्त आराधनालय में से निकलकर, याकूब और यूहन्ना के साथ शमौन और अन्द्रियास के घर आया।

BSB

30 Simon’s mother-in-law was sick in bed with a fever, and they promptly told Jesus about her.

HINIRV

30 और शमौन की सास तेज बुखार से पीड़ित थी, और उन्होंने तुरन्त उसके विषय में उससे कहा।

BSB

31 So He went to her, took her by the hand, and helped her up. The fever left her, and she began to serve them.

HINIRV

31 तब उसने पास जाकर उसका हाथ पकड़ के उसे उठाया; और उसका बुखार उस पर से उतर गया, और वह उनकी सेवा-टहल करने लगी।

BSB

32 That evening, after sunset, people brought to Jesus all the sick and demon-possessed,

HINIRV

32 संध्या के समय जब सूर्य डूब गया तो लोग सब बीमारों को और उन्हें, जिनमें दुष्टात्माएँ थीं, उसके पास लाए।

BSB

33 and the whole town gathered at the door.

HINIRV

33 और सारा नगर द्वार पर इकट्ठा हुआ।

BSB

34 And He healed many who were ill with various diseases and drove out many demons. But He would not allow the demons to speak, because they knew who He was.

HINIRV

34 और उसने बहुतों को जो नाना प्रकार की बीमारियों से दुःखी थे, चंगा किया; और बहुत से दुष्टात्माओं को निकाला; और दुष्टात्माओं को बोलने न दिया, क्योंकि वे उसे पहचानती थीं।

BSB

35 Early in the morning, while it was still dark, Jesus got up and went out to a solitary place to pray.

HINIRV

35 और भोर को दिन निकलने से बहुत पहले, वह उठकर निकला, और एक जंगली स्थान में गया और वहाँ प्रार्थना करने लगा।

BSB

36 Simon and his companions went to look for Him,

HINIRV

36 तब शमौन और उसके साथी उसकी खोज में गए।

BSB

37 and when they found Him, they said, “Everyone is looking for You!”

HINIRV

37 जब वह मिला, तो उससे कहा; “सब लोग तुझे ढूँढ़ रहे हैं।”

BSB

38 But Jesus answered, “Let us go on to the neighboring towns so I can preach there as well, for that is why I have come.”

HINIRV

38 यीशु ने उनसे कहा, “आओ; हम और कहीं आस-पास की बस्तियों में जाएँ, कि मैं वहाँ भी प्रचार करूँ, क्योंकि मैं इसलिए निकला हूँ।”

BSB

39 So He went throughout Galilee, preaching in their synagogues and driving out demons.

HINIRV

39 और वह सारे गलील में उनके आराधनालयों में जा जाकर प्रचार करता और दुष्टात्माओं को निकालता रहा।

BSB

40 Then a leper came to Jesus, begging on his knees: “If You are willing, You can make me clean.”

HINIRV

40 एक कोढ़ी ने उसके पास आकर, उससे विनती की, और उसके सामने घुटने टेककर, उससे कहा, “यदि तू चाहे तो मुझे शुद्ध कर सकता है।”

BSB

41 Moved with compassion, Jesus reached out His hand and touched the man. “I am willing,” He said. “Be clean!”

HINIRV

41 उसने उस पर तरस खाकर हाथ बढ़ाया, और उसे छूकर कहा, “मैं चाहता हूँ, तू शुद्ध हो जा।”

BSB

42 And immediately the leprosy left him, and the man was cleansed.

HINIRV

42 और तुरन्त उसका कोढ़ जाता रहा, और वह शुद्ध हो गया।

BSB

43 Jesus promptly sent him away with a stern warning:

HINIRV

43 तब उसने उसे कड़ी चेतावनी देकर तुरन्त विदा किया,

BSB

44 “See that you don’t tell anyone. But go, show yourself to the priest and present the offering Moses prescribed for your cleansing, as a testimony to them.”

HINIRV

44 और उससे कहा, “देख, किसी से कुछ मत कहना, परन्तु जाकर अपने आपको याजक को दिखा, और अपने शुद्ध होने के विषय में जो कुछ मूसा ने ठहराया है उसे भेंट चढ़ा, कि उन पर गवाही हो।” (लैव्य. 14:1-32)

BSB

45 But the man went out and openly began to proclaim and spread the news. Consequently, Jesus could no longer enter a town in plain view, but He stayed out in solitary places. Yet people came to Him from every quarter.

HINIRV

45 परन्तु वह बाहर जाकर इस बात को बहुत प्रचार करने और यहाँ तक फैलाने लगा, कि यीशु फिर खुल्लमखुल्ला नगर में न जा सका, परन्तु बाहर जंगली स्थानों में रहा; और चारों ओर से लोग उसके पास आते रहे।

Questions about Mark 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.